Jamshedpur News : नयी जिंस नहीं मिली तो शोले स्टाइल में जलमीनार पर चढ़ा युवक, महिला मित्र के कहने पर 5 घंटे बाद उतरा

Updated at : 14 Feb 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : नयी जिंस नहीं मिली तो शोले स्टाइल में जलमीनार पर चढ़ा युवक, महिला मित्र के कहने पर 5 घंटे बाद उतरा

Jamshedpur News : सदर थाना क्षेत्र के गांधीटोला मोहल्ला में एक 18 वर्षीय युवक की हरकत के कारण मोहल्लेवासी एवं पुलिस पांच घंटे तक परेशान रही. उक्त युवक अपने पिता से नयी जिंस पैंट की मांग कर रहा था

विज्ञापन

कोरोना काल के समय भी जलमीनार पर चढ़ गया था युवक

Jamshedpur News :

सदर थाना क्षेत्र के गांधीटोला मोहल्ला में एक 18 वर्षीय युवक की हरकत के कारण मोहल्लेवासी एवं पुलिस पांच घंटे तक परेशान रही. उक्त युवक अपने पिता से नयी जिंस पैंट की मांग कर रहा था, जब उसे जिंस नहीं मिली तो वह नाराज हो गया और शोले स्टाइल में 18.1.6 मिलियन गैलन लीटर वाले 24 मीटर ऊंचे जलमीनार पर चढ़ गया. घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार, उसके माता पिता इसी मोहल्ले में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं. उसे जलमीनार पर चढ़ा देख परिजन और दोस्त हैरान रह गये. सभी ने उसे वहां से उतरने को कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी. इसके बाद मामले की जानकारी सदर थाना और अग्निशमन विभाग को दी गयी. जिसके बाद अग्निशमन कर्मी एवं सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने को कहा, मगर उसने उनकी बात भी नहीं सुनी. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गयी. माता-पिता ने उसे नयी जिंस दिलाने की बात कही, फिर भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ.

मधुमक्खी के हमले के बाद भी नहीं उतरा

युवक लोगों की बातों को अनसुना कर जलमीनार के एक पीलर से दूसरे पिलर पर आता-जाता रहा. इसी दौरान युवक वहां लगे मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गया. जिसके बाद मधुमक्खियों ने उसपर हमला कर दिया. मक्खियों के हमले से बचने के लिए उसने अपनी शर्ट उतारी और जलमीनार के पानी से भींगा लिया और शरीर को पोंछने के बाद पुन: शर्ट पहन लिया. उक्त युवक की इस हरकत से पुलिस और उसके परिवार व मुहल्लेवाले परेशान रहे. सदर थाना प्रभारी तरूण कुमार एवं पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार ने भी उक्त युवक को जलमीनार से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन उसने उनकी बात भी नहीं मानी.

महिला मित्र के कहते ही उतरा नीचे

युवक के जलमीनार पर चढ़ जाने की जानकारी उसके महिला मित्र को मिली. वह तुरंत मौके पर पहुंची और युवक से नीचे उतरने को कहा. युवती की बात सुनते ही वह नीचे उतर आया. युवक के दोस्तों ने बताया कि वह नशे का आदी है. उसने नशे की हालत में यह सब किया है. उसे जानने वालों ने बताया कि उक्त युवक इससे पूर्व भी कोरोना काल के समय ऐसी ही हरकत कर चुका है.

ऐसे जलमीनार पर चढ़ा युवक

स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग का प्लंबर सुबह 8.30 बजे जलमीनार में पानी चढ़ाने के लिए पहुंचा था. वह जैसे ही परिसर में लगे लोहे के गेट खोलकर अंदर घुसा, उक्त युवक भी उसके पीछे हो लिया और सीढी के सहारे सीधे जलमीनार पर जा पहुंचा.

गालूडीह : मां ने डांटा तो गुस्से में 7वीं के छात्र ने ट्रेन से कट कर दे दी जान

गालूडीह .

गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत स्थित आजादबस्ती में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है. मां ने किसी बात को लेकर अपने पुत्र को डांटा तो सातवीं में पढ़ने वाले किशोर ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार गालूडीह आजाद बस्ती निवासी गौर सूत्रधर (बाबू मिस्त्री) और कविता सूत्रधर का 12 वर्षीय बेटा शुभ सूत्रधर अपनी मां की डांट से नाराज था. गुरुवार रात करीब 9 बजे पेशाब करने की बात कह कर घर से बाहर निकला, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा. काफी देर होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. पर पता नहीं चला. रात करीब 12 बजे पता चला कि ट्रेन से कोई बच्चा कट गया है. आनन-फानन में परिजन गालूडीह अप लाइन पश्चिमी रेलवे फाटक पहुंचे. परिजनों ने कपड़ों से शुभ सूत्रधर की पहचान की. सूचना पर आरपीएफ पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया. परिजनों ने बताया कि शुभ सूत्रधर गालूडीह के एक निजी स्कूल में पढ़ता था. शुभ सूत्रधर के पिता गौर सूत्रधर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैं. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गुरुवार सुबह में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola