jamshedpur news : टीएसडीपीएल कर्मियों के लिए वीएसएस 2.0 योजना लॉन्च, 60 साल की उम्र तक मिलेगी पेंशन

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news : टीएसडीपीएल कर्मियों के लिए वीएसएस 2.0 योजना लॉन्च, 60 साल की उम्र तक मिलेगी पेंशन

टीएसडीपीएल बारा, सीआर और डीमैग यूनिट के लिए सर्कुलर जारी, 21 फरवरी तक आवेदन का मौका

विज्ञापन

टीएसडीपीएल बारा, सीआर और डीमैग यूनिट के लिए सर्कुलर जारी, 21 फरवरी तक आवेदन का मौका

jamshedpur news :

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल ) में एक बार फिर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीएसएस 2.0) कर्मचारियों के लिए लाया गया है. कंपनी के बारा, सीआर और डीमैग के कर्मचारियों के लिए प्रबंधन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीएसएस 2.0) की घोषणा की है. कंपनी के सीएचआरओ करण लखानी के आदेश से जारी सर्कुलर के अनुसार यह योजना 23 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गयी है और कर्मचारी 21 फरवरी 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीएचआरओ या अपने विभागीय प्रमुख के माध्यम से जमा कर सकते हैं. अंतिम निर्णय पूरी तरह से प्रबंधन के विवेक पर निर्भर होगा. इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता मासिक पेंशन है, जो कर्मचारी को 60 वर्ष की आयु तक पहुंचने तक मिलेगी.

40 की उम्र और 10 साल की सेवा अनिवार्य

योजना का लाभ लेने के लिए कंपनी ने मापदंड तय किये हैं. इसके तहत केवल वही कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे, जिनकी आयु न्यूनतम 40 वर्ष या उससे अधिक है और उन्होंने कंपनी में कम से कम 10 वर्षों की निरंतर स्थायी सेवा पूरी कर ली है. यह योजना कंपनी के बारा यूनिट, सीआर यूनिट और डिमेंट यूनिट के एसोसिएट्स (जूनियर एसोसिएट आइए से एसोसिएट वी) ग्रेड के लिए लागू है. हालांकि, टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) या अन्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अनफिट घोषित कर्मचारी इस योजना के पात्र नहीं होंगे.

उम्र के आधार पर तय होगा पेंशन का गणित

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता मासिक पेंशन है, जो कर्मचारी के 60 वर्ष की आयु तक पहुंचने तक मिलेगी. पेंशन की गणना कर्मचारी के अंतिम मूल वेतन (बेसिक) और महंगाई भत्ते (वीडीए ) पर आधारित होगी. योजना के तहत कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति की काल्पनिक आयु (60 वर्ष) तक मासिक पेंशन मिलेगी. कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में पेंशन की राशि उसके नामित संयुक्त खाताधारक को 60 वर्ष की निर्धारित अवधि तक दी जायेगी.

आयु वर्ग पेंशन गुणांक (बेसिक प्लस वीडीए)

40 – 49 वर्ष 1.0 गुना50 – 54 वर्ष 1.075 गुना

55 – 60 वर्ष 1.15 गुना

मेडिकल और आवास की भी सुविधा

योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु तक 3 लाख रुपये का ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा. इसके अलावा जमशेदपुर इकाइयों के कर्मचारियों को 4,000 रुपये प्रतिमाह ओपीडी भत्ता भी दिया जायेगा. 60 वर्ष के बाद कर्मचारी 1.5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रीमियम भुगतान कर जारी रख सकते हैं, जिसका प्रीमियम कर्मचारी को देना होगा.

58 वर्ष की आयु तक रख सकते हैं कंपनी क्वार्टर

योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारी ऐसे कर्मचारी जो वर्तमान में कंपनी क्वार्टर में रह रहे हैं, ऐसे कर्मचारी अधिकतम 4 साल या 58 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक आवास रख सकते हैं. इसके लिए उन्हें तय किराया और अन्य शुल्क देने होंगे. 58 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को 30 दिनों में क्वार्टर खाली करना होगा.

अन्य देय और वेतन संशोधन का लाभ

योजना चुनने वाले कर्मचारियों को पीएफ, ग्रेच्युटी और छुट्टी के बदले नकद भुगतान (लीव एनकैशमेंट) के सामान्य लाभ भी मिलेंगे. साथ ही 1 अक्तूबर 2023 से लंबित वेतन संशोधन का लाभ भी इसके दायरे में आने वाले कर्मचारियों को समझौता होने के बाद मिलेगा. इससे उनकी मासिक पेंशन में भी वृद्धि होगी.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola