Jamshedpur News : हेमंत सरकार दोबारा बनने की खुशी में मंगलवार को निकाली जायेगी विजय रथयात्रा

Updated at : 25 Nov 2024 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News :  हेमंत सरकार दोबारा बनने की खुशी में मंगलवार को निकाली जायेगी विजय रथयात्रा

Jamshedpur News : झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो को पुन: बहुमत मिला है. झारखंड में फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो को पुन: बहुमत मिला है. झारखंड में फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है. झामुमो की जीत की खुशी में मंगलवार को विजय रथयात्रा निकाली जायेगी. यह जानकारी झामुमो नेता सोनू सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि यह विजय रथयात्रा अपराह्न 4 बजे टुईलाडुंगरी दुर्गापूजा मैदान से आरडी टाटा गोलचक्कर, हावड़ा ब्रिज, काशीडीह गोलचक्कर, जेएनएसी होते हुए साकची बड़ा गोलचक्कर तक जायेगी. साकची बड़ा गोलचक्कर में जीत की खुशी में भव्य आतिशबाजी भी की जायेगी. इस रथयात्रा में सैकड़ों की संख्या में झामुमो समेत इंडिया गठबंधन के सहयोगी राजनीतिक संगठन के प्रतिनिधि व समर्थक शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola