Jamshedpur News : जुगसलाई : फायरिंग मामले में भाकुड़ के दो सहयोगी हिरासत में

Updated at : 18 Feb 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : जुगसलाई : फायरिंग मामले में भाकुड़ के दो सहयोगी हिरासत में

Jamshedpur News : जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार की देर रात शराब के नशे में हुई मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने फरार आरोपी खुर्शिद उर्फ भाकुड़ के दो साथियों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार की देर रात शराब के नशे में हुई मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने फरार आरोपी खुर्शिद उर्फ भाकुड़ के दो साथियों को हिरासत में लिया है. भाकुड़ की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भाकुड़ के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की है. हालांकि पुलिस को परिजनों से भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. भाकुड़ के दो साथियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुछ जगहों पर छापेमारी की है.

बता दें कि रविवार को फायरिंग की घटना में इरशाद गोली लगने से घायल हो गया था. घायल इरशाद की मां फरहाना खातून के बयान पर खुर्शिद उर्फ भाकुड़, मुर्शिद और निजाम के खिलाफ जान मारने की नियत से फायरिंग करने का केस दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार इरशाद की स्थिति में काफी सुधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola