jamshedpur news : टिनप्लेट इवनिंग क्लब के गौरवशाली 100 साल, दो क्वार्टरों से शुरू हुआ सफर आज रचेगा इतिहास

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news  : टिनप्लेट इवनिंग क्लब के गौरवशाली 100 साल, दो क्वार्टरों से शुरू हुआ सफर आज रचेगा इतिहास

शताब्दी वर्ष पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

शताब्दी वर्ष पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

jamshedpur news :

शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक ”द इवनिंग क्लब” टिनप्लेट अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है. क्लब में 25 जनवरी से दो दिवसीय भव्य ”शताब्दी वर्ष अनुष्ठान” का आगाज हो रहा है. टिनप्लेट अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ वंकिम चंद्र बोस द्वारा वर्ष 1925 में बांग्ला साहित्य, संस्कृति और खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोया गया यह बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है. टिनप्लेट के दो क्वार्टरों को मिलाकर इस क्लब की नींव रखी गयी थी. 1933 से यहां सार्वजनिन दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई, जो आज भी आपसी भाईचारे की मिसाल है. क्लब के इतिहास का सुनहरा पन्ना 1970 से 1984 के बीच रहा, जब यहां लगातार 15 वर्षों तक ”बांग्ला जात्रा” का आयोजन हुआ. इसमें देश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देने जमशेदपुर आते थे.

ढाकेर मोहरा और कठपुतली नृत्य का दिखेगा जादू

उत्सव के पहले दिन रविवार को महिलाओं द्वारा पारंपरिक ”ढाकेर मोहरा” की प्रस्तुति दी जायेगी. साथ ही, लुप्त होती कला कठपुतली नृत्य का भी आयोजन होगा. समारोह के दूसरे दिन, 26 जनवरी को मुख्य आकर्षण फैशन शो और ”स्टार जलसा” फेम मशहूर गायिका अर्पिता दास की सांस्कृतिक संध्या होगी. दो दिनों तक चलने वाले उत्सव में शहरवासी लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे.

आधुनिक स्वरूप में निखरा क्लब

वर्ष 2010 के बाद क्लब के विकास में तेजी आयी. वर्तमान में क्लब तीन मंजिला एनेक्सी बिल्डिंग, अत्याधुनिक एसी हॉल और नयी सुविधाओं के साथ सुसज्जित है. शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वर्तमान कमेटी ने इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने और नयी पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए व्यापक तैयारी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola