Jamshedpur News : परसुडीह में पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर बर्बाद हो रहा पानी, ठीक करने की मांग

Published by :RAJESH SINGH
Published at :07 May 2026 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : परसुडीह में पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर बर्बाद हो रहा पानी, ठीक करने की मांग

Jamshedpur News : परसुडीहवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदिप्तो दे उर्फ राणा के नेतृत्व में पेजयल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से आदित्यपुर जाकर मिला और मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

परसुडीह वासी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिले, मांग पत्र सौंपा

Jamshedpur News :

परसुडीहवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदिप्तो दे उर्फ राणा के नेतृत्व में पेजयल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से आदित्यपुर जाकर मिला और मांग पत्र सौंपा. इसमें कहा गया है कि परसुडीह क्षेत्र में मुख्य सड़क पर कई जगहों पर पाइपलाइन का लीकेज है. इस वजह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. शिकायत के बावजूद अभी तक ठीक नहीं किया गया.

परसुडीह-प्रमथनगर क्षेत्र में कई फ्लैटों ने पानी का कनेक्शन लिया है, लेकिन अभी तक पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई. भूगर्भीय जलस्तर नीचे चले जाने से फ्लैटवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. विभाग ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है. प्रतिनिधिमंडल में राजा घोष, पिंटू शर्मा, मोना चंद्र आदि शामिल थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola