jamshedpur news : टाटा जू में जन्मी बाघिन शावक कहलायेंगी ”तारा” और ”सारा”
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील ज्यूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में 27 नवंबर को जन्मी दोनों बाघिन शावकों के नाम तय कर दिये गये हैं.
विज्ञापन
jamshedpur news :
टाटा स्टील ज्यूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में 27 नवंबर को जन्मी दोनों बाघिन शावकों के नाम तय कर दिये गये हैं. इसको लेकर नागरिकों से 10 से 13 जनवरी तक नाम का सुझाव मांगा गया था. करीब 550 से अधिक लोगों ने उसके नाम भेजे, जिसके बाद तय किया गया कि दोनों बाघिन शावकों के नाम तारा और सारा होंगे. चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, ये दोनों नाम एक ही विजयी प्रविष्टि में सुझाये गये थे और आपसी सामंजस्य व सरल उच्चारण को देखते हुए इन्हें अंतिम रूप दिया गया. विजयी प्रविष्टि एंजेल वर्मा द्वारा भेजी गयी थी, जिसमें दोनों नाम शामिल थे. उनकी सहभागिता और रचनात्मक सुझाव के लिए उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा. दिलचस्प बात यह रही कि “तारा” नाम कई अन्य नागरिकों द्वारा भी सुझाया गया था, जिनमें मो अरमान, मेघा महतो, रिशिता शर्मा, प्रथम अग्रवाल, रवि कश्यप, मोनालिसा बर्मन, अदनान अख्तर, आदित्य कुमार, सुजीत हलदर, दिपांशु सिंह और सैयद एजाज हसन शामिल हैं. सराहना के प्रतीक स्वरूप इन सभी प्रतिभागियों को स्वयं तथा अपने परिवारजनों के लिए निःशुल्क चिड़ियाघर प्रवेश पास प्रदान किये जायेंगे. इस बीच, दोनों बाघिन शावकों की सेहत अच्छी बतायी जा रही है. हाल ही में उनका कैनाइन डिस्टेंपर से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है. उनका वजन क्रमशः 7.34 किलोग्राम और 7.20 किलोग्राम दर्ज किया गया, जो उनके स्वस्थ विकास और वृद्धि को दर्शाता है.रुद्र और मेघना की संतान हैं शावक
दोनों बाघिन शावकों का जन्म चिड़ियाघर में रहने वाले बाघ रुद्र और बाघिन मेघना से हुआ है. जन्म के बाद से ही ये शावक निरंतर पशु चिकित्सक की देखरेख और निगरानी में हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










