Jamshedpur News : राज्य सरकार अविलंब पेसा कानून लागू करे, अन्यथा आदिवासी समाज करेगा उग्र आंदोलन

Updated at : 23 Feb 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : राज्य सरकार अविलंब पेसा कानून लागू करे, अन्यथा आदिवासी समाज करेगा उग्र आंदोलन

सामाजिक बैठक में माझी परगना व्यवस्था की ओर से दिनेश कुमार मुर्मू को गोमिया पीड़ परगना के रूप में चयनित किया गया.

विज्ञापन

दिनेश कुमार मुर्मू माझी परगना व्यवस्था के तहत गोमिया पीड़ परगना हुए चयनित, की गयी पगड़ीपोशी

Jamshedpur News :

लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाड़ ललपनिया बोकारो के दोरबार चटानी मेडिटेशन हाॅल में एक सामाजिक बैठक ललपानिया के माझी बाबा की अध्यक्षता में की गयी. सामाजिक बैठक में माझी परगना व्यवस्था की ओर से दिनेश कुमार मुर्मू को गोमिया पीड़ परगना के रूप में चयनित किया गया. समाज के लोगों ने उनका पगड़ीपोशी किया. साथ ही संतोष कुमार मार्डी को पारानिक व सुखराम हांसदा को गोडेत की जिम्मेदारी दी गयी. इसके अलावा 11 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार अविलंब पेसा कानून लागू करे, अन्यथा आदिवासी समाज सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा. बैठक में बाबुली सोरेन, अध्यक्ष लुगूबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाड़, मिथिलेश किस्कू, मोतीलाल टुडू, जयबीर हांसदा, रमेश मुर्मू पेटरवार, कृष्णा हांसदा, अनिल कुमार हांसदा, चंद्रदेव हेंब्रम, मंगल हांसदा, जगन मार्डी, जितेंद्र हेंब्रम, बिरालाल मुर्मू, सुखदेव हेंब्रम, दिनाराम हांसदा आदि काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

‘अतिक्रमण हटाओ – मरांगबुरू बचाओ’ आक्रोश रैली 12 को

देश पारानिक धाड़ दिशोम दुर्गाचरण मुर्मू ने कहा कि मरांगबुरू आदिवासी आस्था का केंद्र है. बावजूद इसके एक समुदाय द्वारा बार-बार अतिक्रमण किया जा रहा है. मरांगबुरू पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे पहाड़ की प्राकृतिक विरासत नष्ट हो रही है. उन्होंने कहा कि 12 मार्च को गिरिडीह के मधुबन फुटबॉल मैदान में ‘अतिक्रमण हटाओ – मरांगबुरू बचाओ’ आक्रोश रैली होगी. इसमें तमाम आदिवासी-मूलवासी समाज अपने पारंपरिक हथियार के साथ पहुंचें और आक्रोश रैली को सफल बनाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola