Jamshedpur News : गोलमुरी से टेंपो और बाइक की चोरी
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह का आतंक काफी बढ़ गया है. गोलमुरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चोरों ने बाइक और टेंपो की चोरी कर ली है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
गोलमुरी थाना क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह का आतंक काफी बढ़ गया है. गोलमुरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चोरों ने बाइक और टेंपो की चोरी कर ली है. दोनों वाहनों की चोरी के संदर्भ में गोलमुरी थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी के रहने वाले संजय कुमार ठाकुर के टेंपो (जेएच05एवी-6599) की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. वे अपनी टेंपो मुस्लिम बस्ती में लेकर आये थे. वहीं से टेंपो की चोरी कर ली गयी. वहीं दूसरी ओर शास्त्रीनगर के रहने वाले हेमंत कुमार विंधानी की बाइक (जेएच05बीजे-8287) की चोरी कालीमाटी रोड दीप भवन के पास से कर ली गयी. वह अपने किसी काम से वहां आये थे. इसी दौरान चोरों ने उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










