ePaper

President in Jharkhand : राष्ट्रपति 29 को सेना के हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर पहुंचेंगी, स्पेशल फोर्स संभालेगी सुरक्षा की कमान

Updated at : 26 Dec 2025 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
President of India Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (File Photo)

President in Jharkhand : राष्ट्रपति 29 दिसंबर को सेना के हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर पहुंचेंगी. उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा की कमान स्पेशल फोर्स के हाथों में होगी. स्पेशल फोर्स की बिना अनुमति न प्रवेश होगा और न ही कोई कार्य किया जाएगा.

विज्ञापन

President in Jharkhand : (सुरजन सिंह) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी, वहां से सेना के तीन हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर स्थित सोनारी हवाई अड्डा पर सुबह लगभग 10:20 बजे पहुंचेंगी. यहां राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. इसके बाद सड़क मार्ग से करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान पहुंचेंगी. फिर सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एनआइटी परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला जमशेदपुर दौरा है.

इधर, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्पेशल फोर्स शुक्रवार से ही करनडीह स्थित जाहेरथान और एनआइटी में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल लेगी. उनकी अनुमति के बिना दोनों स्थलों पर न तो कोई कार्य होगा और न ही किसी को प्रवेश की इजाजत होगी. स्पेशल फोर्स के जवान दोनों स्थलों की चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखेंगे. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं.

आयोजकों का दावा- संताली में अपनी बातें रख सकती हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति करनडीह स्थित जाहेरथान में पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में पूजा करेंगी. इसके बाद ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. कार्यक्रम में देश-विदेश से आये विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित भी करेंगी. आयोजकों का दावा है कि राष्ट्रपति कार्यक्रम में संताली भाषा में अपनी बातें रख सकती हैं. करनडीह में ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास पूजा स्थल पर विशेष सजावट और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री और राज्यपाल एक दिन पहले ही पहुंचेंगे शहर

करनडीह में होनेवाले आयोजन में शामिल होने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक दिन पूर्व ही जमशेदपुर पहुंच जायेंगे. देश-विदेश से आये करीब 100 विशिष्ट अतिथि समारोह के साक्षी बनेंगे. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola