टाटानगर एसपीजी के हवाले, 15 सितंबर को 11 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Jamshedpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमशेदपुर यात्रा से पहले एसपीजी की टीम ने टाटानगर स्टेशन की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है. दिन भर बैठकें हुईं.
Jamshedpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमशेदपुर यात्रा से 5 दिन पहले ही टाटानगर रेलवे स्टेशन को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के हवाले कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन स्टेशन पर 15 सितंबर को होगा. यहां से वह 11 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. इसकी तैयारियों के बीच एसपीजी की टीम बुधवार को जमशेदपुर पहुंच गयी.
एसपीजी ने संभाली टाटानगर स्टेशन की सुरक्षा की कमान
करीब 25 अधिकारियों की टीम ने यहां आते ही टाटानगर स्टेशन की सुरक्षा की कमान संभाल ली. अफसरों ने जमशेदपुर (टाटानगर) स्टेशन का दौरा किया. कहां से कहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना है, कहां से जाना है, लोगों के आने और वहां से बाहर जाने की क्या व्यवस्था है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली.
स्टेशन के अधिकारियों संग एसपीजी ने की बैठक
एसपीजी की टीम ने स्टेशन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की. सुरक्षा व्यवस्था को खुद से देखा. आईपीएस रैंक के 5 अधिकारी इस टीम में शामिल हैं. सभी अधिकारी आने वाले दिनों में पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान उनके सुरक्षा इंतजाम का रिहर्सल भी करेंगे.
Also Read : प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को आएंगे झारखंड, टाटानगर स्टेशन से 21,000 करोड़ की देंगे सौगात
सचिव, एडीजी समेत अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूरा प्रशासनिक और पुलिस तंत्र लगा हुआ है. इस कड़ी में राज्य सरकार के सचिव डॉ अमिताभ कौशल, एडीजी संजय आनंद लाठकर, आइजी अखिलेश झा, डीआइजी मनोज रतन चोथे, कोल्हान आयुक्त हरि केशरी, डीसी अनन्य मित्तल, डीडीसी मनीष कुमार, एसएसपी किशोर कौशल समेत अन्य आला अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया. सुरक्षा में किसी तरह की कोई कोताही नहीं रह जाये, इसके लिए कोशिश की गयी. अधिकारियों की टीम ने एसपीजी के अधिकारियों के साथ भी बैठक की.
Also Read
Jharkhand News: करम पर्व पर पीएम मोदी झारखंड समेत देश को देंगे 11 वंदे भारत की सौगात
PM Modi Jamshedpur Visit: पीएम मोदी के दौरे को लेकर टाटानगर स्टेशन की सुरक्षा आज से एसपीजी के हवाले
प्रधानमंत्री मोदी से पहले जमशेदपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बताया झारखंड में कौन होगा सीएम फेस
झारखंड को 2 वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी, बैद्यनाथधाम से जुड़ा काशी विश्वनाथ
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




