Jamshedpur News : सरयू राय ने झोंकी ताकत, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी किया प्रचार

Updated at : 12 Nov 2024 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : सरयू राय ने झोंकी ताकत, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी किया प्रचार

Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने चुनाव प्रचार के आखिर दिन जबरदस्त जनसंपर्क किया. उन्होंने रामजनम नगर, ग्रीन पार्क, बागे बस्ती, कुमरूम बस्ती, सुकना बस्ती, बालीगुमा बागान एरिया, सिविल कोर्ट आदि इलाकों में जोरदार तरीके से जनसंपर्क चलाया.

विज्ञापन

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने चुनाव प्रचार के आखिर दिन जबरदस्त जनसंपर्क किया. उन्होंने रामजनम नगर, ग्रीन पार्क, बागे बस्ती, कुमरूम बस्ती, सुकना बस्ती, बालीगुमा बागान एरिया, सिविल कोर्ट आदि इलाकों में जोरदार तरीके से जनसंपर्क चलाया. श्री राय ने अपनी पदयात्रा में हर जगह लोगों से ज्याद संख्या में वोट करने की अपील की, ताकि प्रदेश में एनडीए की सरकार बन सके और भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार को खत्म कर लोगों को बेहतरीन नागरिक सुविधाएं मुहैया कराई जा सके. उधर, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू नेता श्रवण कुमार जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंद्रवतीनगर, गोपालनगर, सोनारी, गुरुनानक नगर, खूंटाडीह, उलियान, मेडिकल बस्ती समेत कई इलाकों का भ्रमण कर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी सरयू राय को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए तूफानी दौरा किया. चूंकि सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था, लिहाजा श्री कुमार ने अनेक इलाकों को कवर किया. उनके साथ समर्थक भी रहे. श्रवण कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मिशन पर मजबूती से लग जाएं. कोई भी चुनाव सिर्फ उम्मीदवार नहीं, पार्टी का कार्यकर्ता लड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Jharkhand News in Hindi : यहां झारखंडसे जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन