jamshedpur news : राजीव मंगल, दीपांकर व विकास सिंह को मिला कॉरपोरेट पुरुष अवाॅर्ड

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news : राजीव मंगल, दीपांकर व विकास सिंह को मिला कॉरपोरेट पुरुष अवाॅर्ड

उत्पादन, उत्पादकता व समाजसेवा में योगदान के लिए मिला सम्मान

विज्ञापन

उत्पादन, उत्पादकता व समाजसेवा में योगदान के लिए मिला सम्मान

jamshedpur news :

जमशेदपुर सिटीजन फोरम (जेसीएफ) की ओर से जमशेदपुर और आदित्यपुर के कॉरपोरेट संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एमएसएमइ प्रमोटर्स को ”कॉरपोरेट पुरुष अवाॅर्ड” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उत्पादन, उत्पादकता, विपणन तथा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के लिए दिया जाता है. वर्ष 2024-25 के लिए कॉरपोरेट श्रेणी में टाटा स्टील के वीपी सेफ्टी एंड हेल्थ राजीव मंगल तथा टाटा स्टील के इंडस्ट्रियल बाय प्रोडक्ट मैनेजमेंट (आइबीएमडी) के इआइसी दीपांकर दासगुप्ता को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही सामाजिक नेतृत्वकर्ता विकास सिंह को समुदाय निर्माण और परोपकारी योगदान के लिए ”कॉरपोरेट पुरुष” सम्मान प्रदान किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन बेल्डीह क्लब में किया गया, जिसमें टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. फोरम के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की. सुंदरा रामम ने फोरम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रगतिशील और संवेदनशील समाज का प्रतिबिंब हैं. राजीव मंगल ने पुरस्कार के लिए जमशेदपुर के नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए इसे टाटा स्टील के प्रोजेक्ट आलिंगना की टीम को समर्पित किया. दीपांकर दासगुप्ता ने प्रोजेक्ट अरुणांक के माध्यम से सर्कुलर इकॉनमी और अवसंरचना मजबूती पर प्रकाश डाला. विकास सिंह ने कहा कि इस तरह का सम्मान समाजसेवा के लिए और लोगों को प्रेरित करेगा. कार्यक्रम का संचालन संयुक्त महासचिव कमांडर संजीव रमन ने किया, जबकि महासचिव अरविंद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में कॉरपोरेट जगत, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों की व्यापक भागीदारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola