Jamshedpur News : कोल्हान में 616 जगहों पर छापेमारी, बिजली चोरी करते 73 उपभोक्ता पकड़ाये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को बिजली चोरी के खिलाफ कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में अभियान चलाया. इस दौरान 616 स्थानों पर औचक छापेमारी की गयी.
विज्ञापन
आरोपियों पर केस दर्ज, 12.61 लाख रुपये जुर्माना लगाया
सभी 73 आरोपियों का काटा गया बिजली कनेक्शन
चोरी के लिए इस्तेमाल तार, खराब व बंद मीटर जब्त
Jamshedpur News :
बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को बिजली चोरी के खिलाफ कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में अभियान चलाया. इस दौरान 616 स्थानों पर औचक छापेमारी की गयी. जिसमें 73 घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गयी. कई घरों से चोरी में इस्तेमाल किये गये तार, मीटर, बंद मीटर को जब्त किया गया. वहीं सभी 73 आरोपियों के खिलाफ नजदीकी थानाें में नामजद केस दर्ज कराया गया. साथ ही आरोपियों पर 12.61 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया और घर व प्रतिष्ठान का बिजली कनेक्शन भी काटा गया.प्रमंडल – छापेमारी – प्राथमिकी – जुर्माना
जमशेदपुर 083 – 11 – 2.39 लाख रुपयेआदित्यपुर 081 – 06 – 36,250 रुपयेघाटशिला 136 – 19 – 3.35 लाख रुपयेमानगो 080 – 14 – 4.12 लाख रुपयेचाईबासा 097 – 09 – 84,588 रुपये
चक्रधरपुर 037 – 05 – 57,575 रुपयेसरायकेला 102 – 09- 96,004 रुपयेकुल 616 – 073 – 14.09 लाख रुपयेडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










