Jamshedpur News : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें...11 को रद्द रहेगी ये ट्रेनें, कई शॉर्ट टर्मिनेट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Dec 2024 7:09 PM
Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा चक्रधरपुर मंडल में चलाये जा रहे विकास संबंधी कार्यों को लेकर कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का फैसला किया है.
टाटा-बरकाकाना, हटिया पैसेंजर व बिलासपुर एक्सप्रेस 11 को रहेगी रद्द
कई ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, एलटीटी-शालीमार आज री-शिड्यूल
Jamshedpur News :
दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा चक्रधरपुर मंडल में चलाये जा रहे विकास संबंधी कार्यों को लेकर कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का फैसला किया है. रेलवे ने समय रहते यात्रियों को जानकारी दी है, ताकि वे अपनी तय यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार टाटा-बरकाकाना-टाटा पैसेंजर, टाटानगर-हटिया-टाटानगर पैसेंजर, टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस. टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 11 दिसंबर को रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 11-12 दिसंबर को रद्द रहेगी. इसके अलावा आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू को 11 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है. हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस को 16 व 26 दिसंबर को भी रद्द कर दिया गया है. हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू को 16 और 19 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है.आसनसोल-टाटानगर मेमू नौ और 12 को पुरुलिया तक ही चलेगी
आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू नौ और 12 दिसंबर को पुरुलिया तक ही चलेगी. टाटा-धनबाद-टाटा को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. यह ट्रेन नौ, 11, 12 को आद्रा तक ही परिवहन करेगी. रांची-हावड़ा इंटरसिटी का 12 दिसंबर को मार्ग में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन कोटशिला, राजाबेड़ा, आद्रा, मिदनापुर, खड़गपुर के रास्ते हावड़ा जायेगी.
हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 18 को राउरकेला सीनी चांडिल-मुरी के रास्ते चले
गीहैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन को राउरकेला सीनी चांडिल-मुरी कोटशिला के रास्ते 18 दिसंबर को चलाया जायेगा. रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन को राउरकेला, सीनी-चांडिल, मुरी व कोटशिला के रास्ते 17 दिसंबर को चलाया जायेगा. मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस को राउरकेला सीनी चांडिल-मुरी कोटशिला के बीच 21 दिसंबर को चलाया जायेगा. एलटीटी-शालीमार (18029) जो रविवार की रात 10 बजे चलने वाली थी, उसे री-शिड्यूल करते हुए नौ दिसंबर की सुबह चार बजे चलाने का फैसला किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










