jamshedpur news : नक्शा विचलन : पहले दिन 8 भवनों की हुई मापी

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news : नक्शा विचलन : पहले दिन 8 भवनों की हुई मापी

साकची, बिष्टुपुर, सोनारी और कदमा में शुरू हुई जांच

विज्ञापन

साकची, बिष्टुपुर, सोनारी और कदमा में शुरू हुई जांच

jamshedpur news :

जेएनएसी क्षेत्र में नक्शा पास कराकर उसके विपरीत अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ शनिवार से व्यापक मापी अभियान शुरू हो गया है. झारखंड हाइकोर्ट के कड़े रुख के बाद जेएनएसी प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है. उप-नगर आयुक्त कृष्ण कुमार द्वारा गठित चार विशेष टीमों में से तीन टीमों ने शनिवार को साकची, बिष्टुपुर, सोनारी और कदमा के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर आठ से ज्यादा चिह्नित भवनों की भौतिक मापी की. जांच टीमें भवनों के स्वीकृत नक्शे का मिलान वर्तमान ढांचे से कर रही हैं. इसमें मुख्य रूप से पार्किंग एरिया में किये गये अवैध निर्माण, बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन और बिना पूर्णता प्रमाण पत्र के व्यावसायिक उपयोग की सघन जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट तैयार करने के लिए दो से तीन दिनों का समय दिया गया है. एक टीम के अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण चौथे जोन में काम शुरू नहीं हो सका, जो सोमवार से प्रारंभ होगा.

मकान का अवैध हिस्सा खुद नहीं हटाने पर होगी कार्रवाईविचलन पाये जाने वाले भवनों के मालिकों को जेएनएसी ने सात दिन की मोहलत दी है. यदि इस अवधि में मकान का अवैध हिस्सा नहीं हटाया गया, तो मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण किया जायेगा. साथ ही पूरी कार्रवाई पर होने वाला खर्च भी संबंधित भवन मालिकों से ही वसूला जायेगा.

क्षेत्रवार टीमों को मिला लक्ष्य

टीम 1 : साकची एसएनपी एरिया और ठाकुरबाड़ी रोड के 6 भवनों की जांच

टीम 2 : बिष्टुपुर बुलवर्ड रोड और होटल गंगा रीजेंसी सहित 7 भवनों की मापीटीम 3 : सोनारी कागल नगर, सर्किट हाउस एरिया और न्यू रानीकुदर के 6 भवनों की जांच

टीम 4 : साकची एसएनपी एरिया के अन्य 5 भवनों की जांच

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola