ePaper

Jamshedpur News: कन्हैया और नीरज दुबे ने मिलकर करायी थी मोनू पर फायरिंग, 6 हथियार और 102 गोली बरामद

Updated at : 17 May 2024 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
Crime News Jamshedpur

Crime News Jamshedpur

Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कन्हैया और नीरज दुबे ने मिलकर मोनू पर फायरिंग कराई थी.

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत गणेश नगर में विजय सिंह उर्फ मोनू पर फायरिंग कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में मो. चांद, नीरज दुबे, सिंटू सिंह, डेविड टोप्पो, सुनील रजक और ब्रजेश कुमार पांडेय शामिल है.

Jamshedpur पुलिस ने बरामद किया कट्टा, गोली, गाड़ी

गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने एक रिपीटर बंदूक, चार देसी पिस्टल एक देसी कट्टा,102 राउंड जिंदा गोली, चोरी की दो गाड़ी और मोबाइल बरामद किया है. पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया. उक्त जानकारी बुधवार को कार्यालय के सभागार में एसएसपी किशोर कौशल ने संवाददाता सम्मेलन में दी. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घटना के बाद से सभी अपराधी फरार चल रहे थे.

कोलकाता के एक अपार्टमेंट से 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस दौरान सीटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत की देख रेख में डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. इस दौरान 11 मई को पुलिस को जानकारी मिली कि सभी आरोपी कोलकाता के बागुईहाटी थाना क्षेत्र के कोलूपूरक स्थित लोकनाथ अपार्टमेंट में छुपे हुए है. जहां पुलिस टीम दल बल के साथ पहुंची और छापेमारी कर अपार्टमेंट से पांच लोगों को गिरफ्तार किया. उनके निशानदेही पर जमशेदपुर से सुनील रजक को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी अपराधियों के निशानदेही पर मानगो और शहर के अलग अलग क्षेत्राें से हथियार बरामद किया है.

बिहार के गिरोह से हो रही थी नीरज दुबे और कन्हैया सिंह की बात

पुलिस ने बताया कि हथियार इन लोगों ने पूर्व में ही बिहार से लेकर आये थे. बिहार के एक अपराधी गिरोह से भी नीरज दुबे और कन्हैया सिंह का लगातार बातचीत हो रही है. वे लोग लगातार बिहार के अपराधी गिरोह से संपर्क में थे. इस कांड में दो अन्य अपराधकर्मी का नाम भी आया है. लेकिन वे लोग फिलहाल फरार है.

कन्हैया सिंह और नीरज दूबे ने मिल कर बनायी थी योजना

पुलिस ने बताया कि बागबेड़ा में मोनू की सास की जमीन को लेकर कन्हैया सिंह का मोनू से विवाद हो गया था. इस मामले को लेकर पूर्व में भी गोली चली थी. इसी दौरान स्टेशन पार्किंग में नीरज दूबे पर भी गोली चली थी. जिसमें मोनू का नाम सामने आया था. उसके बाद से नीरज दूबे भी मोनू की हत्या करने के फिराक में था. इस दौरान कन्हैया सिंह और नीरज दूबे ने मीटिंग कर मोनू की हत्या की योजना बनायी और शूटर को तैयार किया.

7 दिन तक आशीष तिवारी मोनू ने की रेकी

इस दौरान कन्हैया ने मो. चांद को शूटर के रूप में तैयार किया. योजना बनाने के बाद नीरज दूबे ने सभी के साथ मिल कर हत्या की प्लानिंग की. इस दौरान सात दिनों से आशीष तिवारी मोनू की रेकी करना शुरू कर दिया. सात दिन रेकी करने के बाद जब शूटर को इशारा किया गया तो मो. चांद और डेविड स्कूटी से मौके पर आये. और सुनील रजक बाइक से पहुंचे. जहां पहुंच कर मो. चांद ने मोनू पर फायरिंग किया गया. जिसमें मोनू और दो अन्य लोग जख्मी हो गया.

चोरी की बाईक और स्कूटी का हुआ था इस्तेमाल

एसएसपी ने बताया कि गोली चलाने के दौरान स्कूटी और बाइक का प्रयोग किया गया था. बाइक और स्कूटी दोनों चोरी की है. बाइक पोटका के एक व्यक्ति की है. जो कि कुछ दिन पूर्व चोरी हो गयी थी. वहीं स्कूटी भी चोरी की है. स्कूटी पर कार का नंबर लगा कर घटना को अंजाम दिया गया है.

घटना के बाद सड़क मार्ग से भागे कोलकाता

एसएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी अलग अलग कोलकाता के लिए रवाना हुए. सभी आरोपी को कोलकाता में कहा रुकना है उसके बारे में पूर्व से जानकारी थी. उसके बाद वहां नीरज दूबे के अपार्टमेंट स्थित सभी आरोपी रुके हुए थे.अपराधियों के हथियार को छुपाने और अपराधियों को रखने की व्यवस्था करने में ब्रजेश कुमार पांडेय ने सहयोग किया था. ब्रजेश ने ही उन लोगों के हथियार को छुपाया था. ब्रजेश को पुलिस ने अपराधियों को रहने की व्यवस्था करने और हथियार छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ब्रजेश एक हत्या के मामले में सजायाफ्ता है. लेकिन वर्तमान में वह अपील बेल पर जेल से बाहर है.

गुड्डू पांडेय पर फायरिंग में फरार था सिंटू, डेविड और सुनील

एसएसपी ने बताया कि चार अप्रैल को उलीडीह में गुड्डू पांडेय और सिंटू सिंह के बीच फायरिंग की हुई थी. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था. लेकिन इस मामले में सिंटू सिंह , सुनील रजक और डेविड टोप्पो भी शामिल थे. लेकिन वे लोग फरार चल रहे थे. सुनील रजक के पास से ही पुलिस ने रिपीटर बंदूक , पिस्तौल, देशी कट्टा और गोली बरामद किया है. एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही एक साथ दो मामलों का उद्धभेदन पुलिस ने किया है. आगे सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

Also Read

जमशेदपुर के बागबेड़ा में हुई फायरिंग मामले में बिहार और पश्चिम बंगाल से पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार व गोलियां बरामद

बागबेड़ा फायरिंग : मो. चांद और आशीष की गिरफ्तारी को लेकर कोलकाता में छापा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola