बागबेड़ा फायरिंग : मो. चांद और आशीष की गिरफ्तारी को लेकर कोलकाता में छापा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बागबेड़ा फायरिंग : मो. चांद और आशीष की गिरफ्तारी को लेकर कोलकाता में छापा
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
बागबेड़ा गणेश नगर निवासी विजय सिंह उर्फ मोनू पर फायरिंगके मामले में शामिल मो चांद और आशीष तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने कोलकाता में छापेमारी की. लेकिन पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा. इस कांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी के आदेश पर एक एसआइटी का गठन किया गया है. पुलिस इस कांड के मास्टर माइंड कन्हैया सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
गौरतलब है कि दो मई 2024 की सुबह विजय उर्फ मोनू घर के बाहर पुट्टी मिस्त्री अनिल साहू को काम बता रहा था. उसी दौरान बाइक सवार अपराधी ने मोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. मोनू काे दो गोली, पुट्टी मिस्त्री अनिल साहू और महिला ललिता देवी को एक – एक गोली लगी थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन