jamshedpur news : 7-स्टार कचरा मुक्त शहर बनने का जमशेदपुर का लक्ष्य
Updated at : 25 Jan 2026 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जेएनएसी और टाटा स्टील यूआइएसएल की बैठक में नये मूल्यांकन सिस्टम पर हुआ मंथन
विज्ञापन
जेएनएसी और टाटा स्टील यूआइएसएल की बैठक में नये मूल्यांकन सिस्टम पर हुआ मंथन
नागरिकों की भागीदारी को बताया गया सबसे अहम
jamshedpur news :
जमशेदपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों का औपचारिक आगाज कर दिया है. शनिवार को बिष्टुपुर स्थित जुस्को कार्यालय में टाटा स्टील यूआइएसएल (जुस्को) के महाप्रबंधक आरके सिंह और जेएनएसी के उप-नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित हुई. बैठक में जमशेदपुर के 7-स्टार कचरा मुक्त शहर सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन करने और 3 से 7 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का संकल्प लिया गया. बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के नये मूल्यांकन फ्रेमवर्क और मार्किंग सिस्टम की विस्तार से समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने कहा कि शहर के पास मजबूत स्वच्छता इंफ्रास्ट्रक्चर है, लेकिन 7-स्टार रेटिंग हासिल करना नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करेगा. घरों में गीले, सूखे और खतरनाक कचरे का पृथक्करण अनिवार्य होगा.इस बार होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे बल्क वेस्ट जनरेटरों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. उन्हें स्रोत पर ही गीले कचरे के प्रसंस्करण का निर्देश दिया गया है. स्कूलों को भी स्वच्छता जागरूकता के लिए सामुदायिक अभियानों से जोड़ा जायेगा.
उप-नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि 7-स्टार रेटिंग सामूहिक प्रयास से ही संभव है, जबकि आरके सिंह ने नागरिकों से जमशेदपुर को देश में नंबर-1 बनाने की अपील की.नागरिकों को क्या करना होगा
– कचरे को घर पर ही अलग-अलग करें और सफाई कर्मियों को सौंपें. – सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकें.– बड़े संस्थान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें.
– शहर की अच्छी स्वच्छता पहलों को ऑनलाइन साझा कर सकारात्मक छवि बनाएं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




