Jamshedpur News : मानगो में मिला नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 17 Feb 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : मानगो में मिला नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News : मानगो थाना अंतर्गत सुंदरवन फेस टू गेट के पास केला गोदाम के सामने रविवार की शाम खेलने के क्रम बच्चों की नजर एक नरकंकाल पर पड़ी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मानगो थाना अंतर्गत सुंदरवन फेस टू गेट के पास केला गोदाम के सामने रविवार की शाम खेलने के क्रम बच्चों की नजर एक नरकंकाल पर पड़ी. नरकंकाल के सिर, पैर और हाथ की हड्डी बिखरे पड़े थे. कुछ दूरी पर एक हाफ पैंट भी फेंका हुआ था. नरकंकाल मिलने से आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने इसकी सूचना मानगो थाना की पुलिस को दी.

सूचना मिलने पर मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल की जांच करने के उपरांत नरकंकाल को एक बोरा में एकत्रित कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया. पुलिस की मानें तो नरकंकाल काफी पुराना है. नरकंकाल के पास मिले हाफ पैंट से प्रतीत होता है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हालांकि नरकंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी है. नरकंकाल को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिये भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola