Jamshedpur News : एनएच-33 पर बालू लदे चार हाइवा जब्त

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : एनएच-33 पर डिमना और पारडीह के बीच गुरुवार को अवैध बालू के खिलाफ मानगो अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापेमारी की गयी, जिसमें बालू लदे चार हाइवा को जब्त किया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

एनएच-33 पर डिमना और पारडीह के बीच गुरुवार को अवैध बालू के खिलाफ मानगो अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापेमारी की गयी, जिसमें बालू लदे चार हाइवा को जब्त किया गया. इस कार्रवाई के बाद से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. पकड़े गये वाहनों में से एक के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाया गया, जिसके बाद सीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उलीडीह थाना में हाइवा मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.

पकड़े गये हाइवा में से अधिकांश का निबंधन रांची जिला (जेएच 01) का है. इसमें प्रमुख रूप से जेएच 01डीडब्ल्यू 2776, जेएच 01सीटी 2529 और जेएच 01डीजी 1943 शामिल हैं. अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जब्त चार हाइवा में से तीन के दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola