jamshedpur news : साकची बाजार में दूसरे दिन भी नहीं लगीं फुटपाथी दुकानें

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 12:44 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

250 फुटपाथी दुकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट

विज्ञापन

विवाद के बाद पुलिस के पहरे में बाजार

250 फुटपाथी दुकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट

अतिक्रमण हटाओ अभियान से सड़कें हुईं चौड़ी

jamshedpur news :

साकची बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगीं. संभावित विवाद को देखते हुए साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पुलिस बल के साथ सुबह से ही बाजार में डटे रहे. कई फुटपाथ दुकानदार सुबह सामान लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस की सख्त मौजूदगी के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. दिनभर पैदल गश्ती कर स्थिति पर नजर रखी गयी. वहीं, फुटपाथ खाली होने से बाजार की सड़कें चौड़ी और सुगम नजर आयीं. राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिली, लेकिन दूसरी ओर करीब 250 फुटपाथ दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. वर्षों से कपड़ा, जूता-चप्पल और मनिहारी का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखी.

प्रशासन सख्त, अतिक्रमण पर चला डंडाशुक्रवार को साकची पुलिस और टाटा स्टील यूआइएसएल ने गेट नंबर पांच के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. बाटा चौक की ओर फल, फूल और मनिहारी की 4-5 स्थायी दुकानों को हटवाया गया. प्रशासन की सख्ती देख दुकानदारों ने बिना विरोध दुकानें हटा लीं और कचरा साफ कराया गया.

बाटा चौक का बदलेगा स्वरूपसाकची बाटा चौक स्थित पुराने गोलचक्कर का कायाकल्प किया जायेगा. हाई मास्ट लाइट के पास नये सिरे से गोलचक्कर बनेगा. शुक्रवार को यूआइएसएल के अधिकारियों ने स्थल की मापी कर ली है, जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है.

फुटपाथ दुकानदारों का दर्द : “विवाद किसी और का, सजा हमें क्यों?”

दुकानदारों का कहना है कि विवाद बड़े दुकानदारों के बीच हुआ, लेकिन उसकी मार गरीब फुटपाथ दुकानदारों पर पड़ी.

बाजार में फुटपाथ खाली होने से राहगीरों को तो आसानी हुई है, लेकिन हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. प्रशासन बीच का रास्ता निकाले.

– कन्हैया पुष्टिपिछले कई वर्षों से इसी बाजार में फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का पेट पाल रहा हूं. अचानक दुकान बंद होने से घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है.

-एमडी रफी आलमहम छोटे दुकानदार हैं. हर दिन कमाते हैं, तब जाकर शाम को राशन घर ले जाते हैं. दो दिनों से एक रुपया की बोहनी नहीं हुई है. विवाद की मार परिवार पर पड़ रही है.

– एमडी आजादहम शांति से अपनी दुकान लगाना चाहते हैं. प्रशासन को चाहिए कि जो लोग विवाद करते हैं उन पर कार्रवाई हो, न कि सबकी दुकान बंद कर दी जाये.

-पप्पू कलामकिसी भी विवाद को सड़क पर नहीं आने दिया जायेगासाकची बाजार की सुरक्षा और आम जनता की सुविधा सबसे पहले है. किसी भी विवाद को सड़क पर नहीं आने दिया जायेगा. अगर कोई दुकानदार जबरन फुटपाथ घेरने की कोशिश करेगा, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

-आनंद मिश्रा, थाना प्रभारी, साकची

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola