Jamshedpur News : साकची में चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : साकची रेड क्रॉस भवन के पास बुधवार की देर शाम चलती कार में आग लग गयी. कार में एक महिला भी सवार थी. कार से धुआं निकलने पर चालक और महिला दोनों कार से उतर कर बाहर भागे.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
साकची रेड क्रॉस भवन के पास बुधवार की देर शाम चलती कार में आग लग गयी. कार में एक महिला भी सवार थी. कार से धुआं निकलने पर चालक और महिला दोनों कार से उतर कर बाहर भागे. देखते ही देखते आग पूरे कार में फैल गयी. जिसके बाद कार धूं-धू कर जलने लगी. घटना शाम करीब 7.45 बजे की है. सूचना मिलने पर टाटा स्टील फायर सर्विसेज की एक दमकल पहुंची. दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इधर, जानकारी मिलने पर झारखंड अग्निशमन की भी एक दमकल पहुंची. लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. इधर, आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मेन रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कुछ लोग कार में लगी आग का वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे.एग्रिको में घर की छत पर रखे कबाड़ में लगी आग
जमशेदपुर
:
एग्रिको रोड नंबर-3 स्थित प्रकाश कुमार प्रधान के घर की छत पर रखे कबाड़ में बुधवार की रात आग लग गयी. आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोगों ने बाल्टी व पाइप के जरिये पानी डालकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन की भी एक दमकल पहुंची. लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










