Jamshedpur News : झामुमो से निष्कासित सदस्य कर रहे पार्टी झंडा का उपयोग, जिला समिति ने जतायी आपत्ति
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : झामुमो ने पिछले दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले के 8 सदस्यों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया था. पार्टी से निष्कासित होने के बावजूद भी कई सदस्य झामुमो का झंडा व प्रतीक चिह्न अपने वाहनों में लगाकर घूम रहे हैं.
विज्ञापन
शुक्रवार को झामुमो ने जारी किया आम सूचना
Jamshedpur News :
झामुमो ने पिछले दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले के 8 सदस्यों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया था. पार्टी से निष्कासित होने के बावजूद भी कई सदस्य झामुमो का झंडा व प्रतीक चिह्न अपने वाहनों में लगाकर घूम रहे हैं. झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने इसे अपने संज्ञान में लिया है. शुक्रवार को झामुमो पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सह मंत्री रामदास सोरेन के निर्देश पर जिला संगठन सचिव प्रीतम हेंब्रम ने साकची कार्यालय में एक सूचना पत्र चस्पा किया है.सूचना पत्र में कहा गया है कि पार्टी से निष्कासित सदस्य को झामुमो का झंडा व प्रतीक चिह्न का उपयोग करने की मनाही है. पार्टी का झंडा व प्रतीक चिह्न पार्टी के सदस्य ही उपयोग कर सकते हैं. सूचना के बाद भी यदि निष्कासित कोई सदस्य झामुमो पार्टी के झंडे व प्रतीक चिह्न का उपयोग करता है तो जिला समिति वैसे सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










