jamshedpur news : माइकल जॉन सेंटर के निदेशक का हार्ट अटैक से निधन

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news  : माइकल जॉन सेंटर के निदेशक का हार्ट अटैक से निधन

टाटा वर्कर्स यूनियन में सरस्वती पूजा के दौरान बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन

टाटा वर्कर्स यूनियन में सरस्वती पूजा के दौरान बिगड़ी तबीयत

jamshedpur news :

शहर में अचानक मौत (सडन डेथ) की कड़ी में एक और मामला सामने आया है. टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित माइकल जॉन सेंटर के निदेशक जयदेव उपाध्याय (71) का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया. यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन चल रहा था.

पूजा के दौरान जयदेव उपाध्याय ने सहकर्मियों से अस्वस्थ महसूस करने की बात कही और जेब में रखी हार्ट की दवा साल्बीट्रेट ली. इसके बाद उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में इलाज शुरू किया गया. हार्ट स्पेशलिस्ट सहित चिकित्सकों की टीम ने करीब एक घंटे तक सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. जयदेव उपाध्याय टाटा स्टील के मानव संसाधन विभाग में हेड रह चुके थे और पिछले करीब 10 वर्षों से माइकल जॉन सेंटर के निदेशक थे. वे बिष्टुपुर जे रोड स्थित आवास में रहते थे. उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं. उनका अचानक जाना परिवार और परिचितों के लिए गहरा आघात है.

पत्नी की टीएमएच जाने की बात मान लेते, तो बच सकती थी जान

परिजनों के अनुसार, सुबह उठने के बाद ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. पत्नी ने टीएमएच चलने की सलाह दी थी, लेकिन वे सरस्वती पूजा में शामिल होने यूनियन कार्यालय चले गये. सुबह करीब 9.40 बजे परिवार को उनके निधन की सूचना मिली, जिससे घर में मातम छा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola