Jamshedpur News : कालीझरना में पेड़ काटने की जांच करने पहुंचे डीएफओ, कहा- होगी कार्रवाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : सरायकेला-खरसावां जिले के डोबो के पास स्थित कालीझरना में पेड़ काटने की घटना की जांच करने शुक्रवार को डीएफओ सबा आलम अंसारी पहुंचे. डीएफओ ने वहां हुई पेड़ कटाई की पूरी जानकारी ली.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सरायकेला-खरसावां जिले के डोबो के पास स्थित कालीझरना में पेड़ काटने की घटना की जांच करने शुक्रवार को डीएफओ सबा आलम अंसारी पहुंचे. डीएफओ ने वहां हुई पेड़ कटाई की पूरी जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने पूरी टीम को निर्देश दिया कि पेड़ कटाई को लेकर जो भी एफआइआर दर्ज है, उसके दोषियों पर कार्रवाई करें. लगातार उस एरिया में गश्ती करने का भी निर्देश दिया, ताकि पेड़ की कटाई नहीं हो. इसके अलावा वहां के लोगों को भी जागरूक करने को कहा. डीएफओ ने अधिकारियों से कहा कि स्वर्णरेखा परियोजना के अधिकारियों से बात कर यह सुनिश्चित करें कि डैम का जलस्तर कम रहे. इसको लेकर पत्राचार भी करने को कहा. डीएफओ ने बताया कि इससे पहले भी पेड़ काटे गये थे. एक केस पहले भी दर्ज हुआ था. वहां के लोगों को जागरूक करें, ताकि पेड़ों की कटाई न हो. इस मामले में पीसीसीएफ सत्यजीत सिंह ने भी कार्रवाई का आदेश दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










