Jamshedpur News : रेस्क्यू कर टाटा जू लाये गये भालू के बच्चे की स्थिति में सुधार

Updated at : 18 Feb 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : रेस्क्यू कर टाटा जू लाये गये भालू के बच्चे की स्थिति में सुधार

Jamshedpur News : राखामाइंस के पास सोमवार को बरामद नर भालू के बच्चे का इलाज टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में चल रहा है. चिड़ियाघर में उसकी देखरेख की जा रही है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

राखामाइंस के पास सोमवार को बरामद नर भालू के बच्चे का इलाज टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में चल रहा है. चिड़ियाघर में उसकी देखरेख की जा रही है. करीब 6 माह के भालू के इस बच्चे को यहां दूध पिलाया जा रहा है. उसको हल्की चोट लगी थी, जो अब ठीक हो रहा है. अब वह चल भी पा रहा है. सोमवार को रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क लाया गया था.

बता दें कि दलमा में हाल के दिनों में हाथियों के साथ बाघ और भालू भी दिखे हैं. जिससे वन विभाग में उत्साह है. वन विभाग द्वारा दलमा के आसपास की आबोहवा को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola