jamshedpur news : शहर में बढ़ते अपराध पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानों में सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news : शहर में बढ़ते अपराध पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानों में सौंपा ज्ञापन

शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन

शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

jamshedpur news :

शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध पर सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छह थानों में भाजपा मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारियों को ज्ञापन सौंपा. भाजपा नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी.

सीतारामडेरा से रंजीत सिंह, गोलमुरी से पप्पू उपाध्याय, बारीडीह से कुमार अभिषेक, साकची पूर्वी से युवराज सिंह, बिरसानगर से बापन बनर्जी एवं बर्मामाइंस से रितेश झा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें सीतारामडेरा, गोलमुरी, बारीडीह, साकची पूर्वी, बिरसानगर और बर्मामाइंस मंडल क्षेत्रों में गिरती विधि-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गयी. बताया गया कि उक्त क्षेत्रों में हत्या, चोरी, छिनतई, अपहरण, गौ-तस्करी और रंगदारी जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं. इसके साथ नशे का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है. इस पर जल्द अंकुश लगाया जाये. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola