Jamshedpur News : जिले में 45 योग शिक्षकों की हुई नियुक्ति
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जिले में चल रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योगा का क्लास शुरू करना है. इसके लिए आयुष विभाग के द्वारा पिछले दिनों योग शिक्षकों का इंटरव्यू लिया था.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जिले में चल रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योगा का क्लास शुरू करना है. इसके लिए आयुष विभाग के द्वारा पिछले दिनों योग शिक्षकों का इंटरव्यू लिया था. इसकी जानकारी देते हुए जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित ने बताया कि सभी चयनित योग शिक्षकों को जिले में चल रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थापित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 72 लोगों का इंटरव्यू लिया गया था, जिसमें 45 लोगों का चयन किया गया है. नौ लोगों का नाम प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. चयनित 45 लोगों में अगर कोई ज्वाइन नहीं करता है, तो उन लोगों को नियुक्त किया जायेगा. उन्होंने कहा कि चयनित सभी शिक्षकों को 250 रुपये प्रति क्लास दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










