जमशेदपुर में 7.77 करोड़ की लागत से बनेंगे 2 टैंक, 1500 घरों तक पहुंचेगा पीने का पानी

जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करतीं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू. फोटो : प्रभात खबर
Jamshedpur News: इस परियोजना से लगभग 1500 घरों को सीधा लाभ होगा. इससे हजारों परिवारों को स्वच्छ और नियमित पेयजल की सुविधा मिलेगी. 7.77 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुई इस परियोजना को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-2 के तहत टेल्को क्षेत्र में भुवनेश्वरी माता मंदिर के समीप 2.4 लाख लीटर क्षमता वाला जल भंडारण टैंक और बिरसानगर में पुराने जीएसआर के पास 1.25 लाख लीटर क्षमता वाले पानी के टैंक का निर्माण किया जायेगा.
Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बारीडीह स्थित सुगना कॉलोनी में मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-2 के कार्यों का भूमिपूजन बुधवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने किया. मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-2 के तहत टेल्को क्षेत्र में भुवनेश्वरी माता मंदिर के समीप 2.4 लाख लीटर क्षमता वाला जल भंडारण टैंक और बिरसानगर में पुराने जीएसआर के पास 1.25 लाख लीटर क्षमता वाले पानी के टैंक का निर्माण किया जायेगा. इन टैंकों से बिरसानगर, बागुनहातु और बारीडीह के उन क्षेत्रों में 9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से पेयजल की आपूर्ति की जायेगी, जहां अभी तक पाइपलाइन से पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है.
1500 घरों को होगा सीधा लाभ
इस परियोजना से लगभग 1500 घरों को सीधा लाभ होगा. इससे हजारों परिवारों को स्वच्छ और नियमित पेयजल की सुविधा मिलेगी. 7.77 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुई इस परियोजना को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
बिरसानगर, बागुनहातु और बारीडीह के प्रमुख इलाकों में पहुंचेगी सुविधा
इस परियोजना के तहत बिरसानगर, बागुनहातु और बारीडीह के कई प्रमुख इलाकों में पेयजल की सुविधा पहुंचेगी. विशेष रूप से गिट्टी मैदान, फुटबॉल ग्राउंड, बीवाइडब्ल्यूसी ग्राउंड के पास, इंडियन गैस गोदाम के पास, लाल टाल, काली मंदिर, हरी मंदिर के पास, शिव साई मंदिर, सिंधु कॉलोनी (वृंदावन होटल के पास), लाल टांड, रविदास मंदिर के पास, ओम नगर रोड नं-2, ओम नगर, बागुनहातु रोड नं-2, आस्था पेट्रोल पंप के पास, विजय गार्डन गेट नं-1 और 2 के पास, रमणी हाउस के पास, रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास, रमणी फ्लैट के पास, आशु कॉलोनी, टाइटैनिक हाउस के पास, रमनी काली मंदिर के पास, सुपर मैदान, टीवीएस शोरूम और विश्वकर्मा मंदिर के पास, सरिता अपार्टमेंट के पास, तथा बागुनहातु रोड नं 5 और 6 के बीच के क्षेत्रों के निवासी इस परियोजना से लाभान्वित होंगे.
इसे भी पढ़ें : भगवान बिरसा मुंडा की जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें
‘जमशेदपुर पूर्वी के लिए वरदान साबित होगी योजना’
मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि यह योजना जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के लिए वरदान साबित होगी. इस परियोजना के पूर्ण होने पर लोगों को पेयजल के लिए लंबी दूरी एवं अनियमित जलापूर्ति की समस्या से निजात मिलेगी. परियोजना के तहत 9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछायी जायेगी. इससे लोगों का दैनिक जीवन आसान और सुगम होगा.
झारखंड की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ये लोग थे मौजूद
इस अवसर पर जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मोहरदा जलापूर्ति योजना के प्रमुख अभिषेक दुबे, पवन अग्रवाल, बिरसानागर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, श्रीराम प्रसाद, बोलटू सरकार, प्रेम झा, संतोष ठाकुर, मंजीत सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्रा, कुमार अभिषेक, ममता भूमिज, तापस कर्मकार, साकेत कुमार, अनिकेत राय, बापन बनर्जी समेत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
40.40 लाख रुपए से पाकुड़-बरहड़वा मुख्य पथ से पाली गगन पहाड़ी तक सड़क का होगा चौड़ीकरण
साहिबगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 4 किलो चांदी की लूट, 4 राउंड फायरिंग
सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप के विरोध में आदिवासियों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर, रांची में सड़क जाम
रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती का 85 साल की उम्र में निधन
झारखंड के वयोवृद्ध सीपीआई लीडर बास्ता सोरेन नहीं रहे, घाटशिला में हुआ निधन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




