Jamshedpur News : टाटा स्टील में चीफ स्तर के कई अधिकारी बदले, कई का पदस्थापन और प्रमोशन
Updated at : 19 Feb 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा स्टील में चीफ स्तर के कई अधिकारियों का तबादला, प्रोमोशन और पदस्थापन किया गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटा स्टील में चीफ स्तर के कई अधिकारियों का तबादला, प्रोमोशन और पदस्थापन किया गया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से यह तबादला, प्रोमोशन और पदस्थापन किया गया है. इसके तहत चीफ लीगल काउंसिल रॉ मैटेरियल विकास मित्तल के पदनाम को बदलकर चीफ लीगल काउंसिल आइडीटी कर दिया गया है. प्रिंसिपल लीगल काउंसिल कुमार आकर्षण, सीनियर लीगल काउंसिल तन्मय चक्रवर्ती, लीगल काउंसिल उमंग अग्रवाल, लीगल काउंसिल सब्यसाची पांडा को उनके अधीन लाया गया है. टाटा स्टील के हेड कॉमर्शियल मैकेनिकल सप्लाई कांट्रैक्ट संग्राम केसरी पांडा को प्रमोशन देते हुए चीफ कॉमर्शियल मैन्यूफैक्चरिंग के तौर पर प्रमोशन दिया गया है. वहीं, इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट विभाग में दो अधिकारियों का पदनाम बदल गया है. चीफ इंजीनियरिंग सिविल व लॉजिस्टिक अतिंदा कुमार भट्टाचार्जी का पदनाम बदलकर चीफ डीएंडइ सिविल बनाया गया है. वहीं, चीफ पीएंडसी लॉजिस्टिक व इंफ्रास्ट्रक्चर कुलदीप कुमार अरोड़ा को चीफ इएंडपी लॉजिस्टिक्स व इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है. वहीं, चीफ इंजीनियरिंग आयरन मेकिंग अरविंद कुमार सिंह को जी ब्लास्ट के रिलाइनिंग के लिए जमशेदपुर भेजा गया है. उनको तीन माह के लिए पदस्थापित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




