गदड़ा कॉलेज में आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Mar 2024 8:39 PM
गदड़ा कॉलेज में स्थापित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
बस्ती के लोगों ने की कार्रवाई की मांग, थाना प्रभारी ने दिया मरम्मत का आश्वासन फोटो- 27 बाबा साहेब वरीय संवाददाता, जमशेदपुर परसुडीह थानांतर्गत गदड़ा कॉलेज में बाबा साहेब डाॅ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना मंगलवार देर रात की है. आजसू नेता संजय मालाकार एवं बस्ती के लोगों ने परसुडीह पुलिस को फोन पर सूचना दी. साथ ही आंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों के साथ मिल कर परसुडीह थाना में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने और बाबा साहेब डाॅ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को ठीक कराने की मांग की. सूचना पर थाना प्रभारी पहुंचे व मरम्मत कराने का आश्वासन दिया. मौके पर विश्वजीत भगत, लक्कीकांत महतो, बिरजू पात्रो, जेना जामूदा, बबलू महतो, रविकेश सिंह ,सत्येंद्र यादव, वीरेंद्र सोनकर, रविंद्र भगत, विवेक गुप्ता , राकेश सिंह, संजय यादव समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










