कोर्ट नजारत की महिला कर्मी से मोबाइल की छिनतई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

यह घटना कोर्ट के गेट नंबर 1 के समीप उस वक्त हुई, जब उक्त महिला कर्मी कोर्ट से बाहर फोन पर बात करते हुए सड़क के किनारे से पैदल जा रही रही थी.
विज्ञापन
जमशेदपुर.
जमशेदपुर सिविल कोर्ट नजारत कार्यालय में पदस्थापित महिला कर्मचारी अनुपम आइच की मोबाइल बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर छीन ली. घटना शुक्रवार दोपहर पौने एक बजे की है. घटना कोर्ट के गेट नंबर 1 के समीप उस वक्त हुई, जब उक्त महिला कोर्ट से बाहर फोन पर बात करते हुए सड़क के किनारे से पैदल जा रही रही थी. घटना को अंजाम देकर युवक एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर की ओर से भाग निकले. पीड़ित महिला ने सीतारामडेरा थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










