जीएसटी घोटाला के आरोपी शिवकुमार देवड़ा की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई बहस

चार माह पूर्व जीएसटी विजिलेंस की टीम ने पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में फर्जी कंपनी व फर्जी इ-वे बिल बनाकर सरकार को 150 करोड़ से ज्यादा का राजस्व का चूना लगाने के आरोप में शिव कुमार देवड़ा का गिरफ्तार किया था.
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर: वित्तीय अपराध के विशेष कोर्ट (न्यायाधीश सौदामणि सिंह की कोर्ट) में मंगलवार को कोलकाता से गिरफ्तार होकर जमशेदपुर आये शिव कुमार देवड़ा के केस में मंगलवार को डिस्चार्ज पिटीशन पर बहस हुई. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा ने पक्ष रखा. जीएसटी डिपार्टमेंट की ओर से लगाये गये आरोप और सरकार को हुए नुकसान को बेबुनियाद बताया. मालूम हो कि चार माह पूर्व जीएसटी विजिलेंस की टीम ने पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में फर्जी कंपनी व फर्जी इ-वे बिल बनाकर सरकार को 150 करोड़ से ज्यादा का राजस्व का चूना लगाने के आरोप में शिव कुमार देवड़ा को गिरफ्तार किया था. लेकिन 60 दिनों की अवधि में जीएसटी टीम की ओर से आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल नहीं होने पर आरोपी को वित्तीय अपराध की विशेष कोर्ट से जमानत मिल गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










