बिरसानगर: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा हत्याकांड की सुनवाई अब दूसरे कोर्ट में होगी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 11:04 PM

विज्ञापन

दो माह पूर्व दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हजारीबाग में लव ट्रैंगल में हत्या हुई थी.

विज्ञापन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा हत्याकांड की सुनवाई अब दूसरे कोर्ट में होगी. मंगलवार को केस को जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा के कोर्ट से एडीजे-4 आनंदमणि त्रिपाठी के कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है.अब एडीजे-4 कोर्ट में प्रशांत कुमार सिन्हा की हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी काजल सुमन की जमानत याचिका की सुनवाई होगी.मालूम हो कि दो माह पूर्व दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हजारीबाग में लव ट्रैंगल में हत्या हुई थी. आरोपी प्रेमिका काजल सुमन ने नये प्रेमी रौनक कुमार के साथ मिलकर पुराने प्रेमी प्रशांत सिन्हा की हत्या कर शव को हजारीबाग के छड़वा डैम में फेंक दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola