मानगो : मारपीट व हत्या के प्रयास के केस में आठ आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत

पारडीह चौक के समीप जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने के दौरान मारपीट व हत्या का प्रयास की एक घटना हुई थी, इसमें अशोक कुमार सिंह घायल हो गये थे. घटना के बाद अशोक कुमार सिंह की ओर से हरिकृष्णा सिंह ने मानगो थाना में आठों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास की धारा लगाकर नामजद केस दर्ज किया था.
मुख्य संवाददादा, जमशेदपुर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धांत तिग्गा की कोर्ट ने मानगो थाना में दर्ज मारपीट व हत्या के प्रयास के केस में मंगलवार को आठ आरोपियों को अग्रिम जमानत प्रदान की. कोर्ट में बचाव पक्ष से अधिवक्ता चंद्रभूषण ओझा ने पैरवी की थी. इधर, जिन लोगों को अग्रिम जमानत मिली उनमें जामनी महतो उर्फ टेंपू महतो, पिंटू महतो, उपेंद्रनाथ महतो, पलटू महतो, विराज घोष, अनुज कुमार मिश्रा, सोनू मिश्रा और विमल कुमार शामिल हैं. पारडीह चौक के समीप जमीन पर कब्जा के विरोध में मार्च 2024 में मारपीट हुई थी. इसमें अशोक कुमार सिंह घायल हो गये थे. घटना के बाद अशोक कुमार सिंह की ओर से हरिकृष्णा सिंह ने मानगो थाना में आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास की धारा लगाकर नामजद केस दर्ज कराया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










