जगमगाने लगे जमशेदपुर शहर के चौक-चौराहे, पर जुबिली पार्क में लोगों की रहेगी नो एंट्री, देखें Pics

jharkhand news: टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की 183वीं जयंती को लेकर दो मार्च से जमशेदपुर शहर जगमग दिखेगा. इसको लेकर सड़क के चौक-चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग की गयी है. ये लाइटिंग दो से पांच मार्च तक होगा. लेकिन, जुबिली पार्क में लोगों की नो एंट्री रहेगी.
Jharkhand news: टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की 183वीं जयंती को लेकर जमशेदपुर शहर में लाइटिंग का काम पूरा हो गया है. अभी टाइटिंग की हर शाम कुछ समय के लिए टेस्टिंग की जा रही है. इस दौरान शहर विशेष रोशनी में सराबोर दिख रहा है. इस लाइटिंग की टेस्टिंग देखने शाम में लोग सड़कों पर निकल रहे हैं और इसका आनंद उठा रहे हैं. साथ ही मोबाइल में तस्वीरें भी कैद कर रहे हैं. इस बार शहर के 29 चौक-चौराहों के साथ-साथ 46 जगहों पर विशेष लाइटिंग की गयी है. हालांकि, कोरोना गाइडलाइन के तहत जुबिली पार्क में लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

संस्थापक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर शहर में टाटा स्टील की ओर से दो से पांच मार्च तक विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की है. इसको लेकर जुबिली पार्क में आकर्षक लाइटिंग की गयी है. लेकिन, कोरोना संक्रमण के कारण इस बार भी लोग जुबिली पार्क में लाइटिंग का आनंद नहीं उठा पायेंगे, क्योंकि इस पार्क में लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

कोरोना संक्रमण के जुबिली पार्क में लाेगों के प्रवेश पर रोक को देखते हुए इस बार विकल्प के तौर पर शहर के चौक-चौराहों में भी आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है. दो से पांच मार्च तक सड़क और चौक-चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग रहेगी. इसको लेकर शाम को टेस्टिंग किया जा रहा है. टेस्टिंग शुरू होते ही शहर आकर्षण लाइटिंग से रोशन हो जाता है. इन रोशनी को मोबाइल में कैद करने को लोग आतुर दिख रहे हैं.

वहीं, टिनप्लेट स्थित काली मंदिर के समीप गोलमुरी पार्क इनदिनों जगमग दिख रहा है. कव्वाली मैदान के नाम से प्रसिद्ध इस मैदान में मिट्टी भर कर इसे आकर्षक पार्क बनाया गया है. संस्थापक दिवस को लेकर इस पार्क को भी काफी बेहतरीन तरीके से सजाया गया है.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










