Jamshedpur News: स्काइ डाइविंग में बुकिंग फुल, सिटी व ग्रामीण एसपी समेत 12 लोगों ने लिया रोमांच का आनंद
Updated at : 19 Feb 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News: शहर में हो रहे स्काइ डाइविंग के प्रति शहरवासियों में गजब का उत्साह देखा गया. 70 से अधिक लोगों ने बुकिंग करा ली है, जिसके बाद बुकिंग बंद कर दी गयी है.
विज्ञापन
Jamshedpur News:
शहर में हो रहे स्काइ डाइविंग के प्रति शहरवासियों में गजब का उत्साह देखा गया. 70 से अधिक लोगों ने बुकिंग करा ली है, जिसके बाद बुकिंग बंद कर दी गयी है. स्काइ डाइविंग के आयोजक दिग्विजय सिंह ने बताया कि लोगों में जबरदस्त उत्साह है. लोग खुद से आगे आकर इसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करा रहे हैं. दूसरी ओर, मंगलवार को भी 12 लोगों ने स्काइ डाइविंग की. इसमें ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष भी शामिल थे. इन लोगों ने रोमांच का आनंद उठाया. अपने अनुभव साझा करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि इस रोमांच के बारे में बता नहीं सकता. यह अद्भूत क्षण है. पैराशूट के नीचे आने का जो अनुभव है, वह सिर्फ महसूस किया जा सकता है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. यह काफी मजेदार रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




