Jamshedpur News : "आसछे बोछोर आबार एसो मां... "- सिंदूर खेला संग मां दुर्गा को दी विदाई

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : महादशमी के अवसर पर एक ओर रामनवमी जुलूस की तैयारी थी, वहीं दूसरी ओर मां वासंती दुर्गा की विदाई का भावुक क्षण भी सामने आया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

महादशमी के अवसर पर एक ओर रामनवमी जुलूस की तैयारी थी, वहीं दूसरी ओर मां वासंती दुर्गा की विदाई का भावुक क्षण भी सामने आया. पूजा संपन्न होने के बाद सुहागिनों ने मां का वरण कर उन्हें मिष्ठान खिलाया, मांग में सिंदूर भरा और “आसछे बोछोर आबार एसो मां… ” कहते हुए विदा किया.

सिंदूर खेला में महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे की मांग भरी. यह परंपरा अखंड सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है. सोनारी किशोर संघ में दोपहर 12:30 बजे वरण के बाद विसर्जन यात्रा निकाली गयी, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए भाग लिया. विसर्जन दोमुहानी घाट में विधिपूर्वक संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola