Jamshedpur News : श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा विसर्जन जुलूस में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव के विसर्जन-शोभायात्रा के दौरान जोरदार ढंग से आतिशबाजी की गयी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव के विसर्जन-शोभायात्रा के दौरान जोरदार ढंग से आतिशबाजी की गयी. इसके अलावा समिति द्वारा तैयार की गयी झाकियां और उनके प्रदर्शन को देखने के लिए भीड़ सड़कों पर जमी रही. भालुबासा अखाड़ा समिति के प्रांगण में समिति के मुख्य संरक्षक बंटी सिंह ने सर्वप्रथम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का अभिनंदन किया. उन्हें भारत माता की तस्वीर भेंट की. पगड़ी पहनाकर तलवार प्रदान की. श्री मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें धर्म, मर्यादा और समाज सेवा की प्रेरणा देता है. रामनवमी का यह पर्व झारखंड की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दी.

इस दौरान उनके साथ बृज किशोर सिंह, कृष्णा शर्मा काली, रणबीर मंडल, बलबीर मंडल, जितेंद्र राय, रतन महतो, नानू मुंडा, गणेश सोलंकी, संजय गोराई समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा का विसर्जन जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंचा. जहां कलाकारों ने जमकर करतब दिखाये. इसके बाद सुवर्णरेखा नदी घाट पर श्रीरामनवमी पताका को ठंडा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola