Jamshedpur News : लगता है बिना प्लानिंग के ही बना दिया अस्पताल : डॉ इरफान अंसारी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

-एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल का मंत्री ने किया निरीक्षण निरीक्षण

– राज्य में 300 एंबुलेंस व 300 बाइक एंबुलेंस की जल्द होगी खरीदारी

Jamshedpur News :

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल का निरीक्षण किया. वहां मौजूद डॉक्टरों व कर्मियों से अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान मंत्री को बताया गया कि अस्पताल में पानी की कमी की वजह से परेशानी हो रही है. यह सुन उन्होंने नाराजगी जतायी और कहा कि लगता है बिना प्लानिंग के ही इस अस्पताल को बना दिया गया. अस्पताल को बनाने से पहले पानी, बिजली सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को देखना चाहिए था. बिना पानी के अस्पताल कैसे चलेगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में छह बोरिंग कराया गया है, उसमें पानी नहीं निकल रहा है. उन्होंने विभाग से इस संबंध में जानकारी ली तो बताया गया कि अस्पताल में पानी लाने में लगभग एक साल लगेगा. मंत्री ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर रांची में सचिव व संबंधित विभागों के साथ एक बैठक कर समाधान को लेकर चर्चा की जायेगी. यहां बेहतर व्यवस्था है, लेकिन पानी के बिना सब कुछ बेकार है. अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, एक्सरे सहित अन्य उपकरणों को लगाया जायेगा.

राज्य में जल्द खरीदी जायेगी 300-300 एंबुलेंस व बाइक एंबुलेंस

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है. पूरे राज्य में जल्द ही 300 एंबुलेंस व 300 बाइक एंबुलेंस की खरीदारी की जायेगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां एंबुलेंस नहीं जा पाती है, वहां से बाइक एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को अस्पताल लाया जा सके.

मंत्री ने प्राचार्य, अधीक्षक को दिये कई दिशा-निर्देश

कॉलेज के प्राचार्य, अधीक्षक व सभी विभागाध्यक्षों, अस्पताल बना रहे संवेदक, बिजली व पानी से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कई दिशा निर्देश दिये. मंत्री ने कहा कि बहुत ही अच्छा अस्पताल बनाया गया है. साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर है. इस तरह का अस्पताल पूरे राज्य में बनना चाहिए. वर्तमान में यहां कई विभागों की ओपीडी चल रही है. धीरे-धीरे पुराने अस्पताल के सभी विभागों को यहां शिफ्ट किया जायेगा. कमियों को दूर कर मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola