Jamshedpur news. हनफिया स्कूल में इस्लामिक क्विज का हुआ आयोजन
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

विजेताओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अफरोज शकील और मो ताहिर हुसैन ने पुरस्कृत किया
विज्ञापन
Jamshedpur news
. मानगो जवाहरनगर स्थित हनफिया स्कूल में शनिवार को हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्म दिवस पर इस्लामिक क्विज का आयोजन किया गया. इसमें 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में साहिल परवीन पहले, तसलीमा कौसर दूसरे, आफरीन तीसरे, गजाला चौथे व रूमाना पांचवें स्थान पर रहीं. वहीं इफत, शगुफ्ता, जैनब को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. विजेताओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अफरोज शकील और मो ताहिर हुसैन ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की जिंदगी पर प्रकाश डाला और उनकी बताई बातों को जिंदगी में उतारने पर जोर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










