''जीजी ईरानी ट्रॉफी'' के शुरुआत की कहानी है दिलचस्प, इस उद्देश्य से किया गया था आयोजन

Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Nov 2022 1:05 PM

विज्ञापन

पारसी समुदाय को आपस में जोड़ने और समाज के लड़के-लड़कियों के मेल-मिलाप के लिए पारसी क्रिकेट टूर्नामेंट ''जीजी ईरानी ट्रॉफी'' की शुरुआत डॉ जेजे ईरानी ने की थी. पांच स्थानों पर आयोजन ने वाले इस टूर्नामेंट के शुरुआत की कहानी भी दिलचस्प है

विज्ञापन

पारसी समुदाय को आपस में जोड़ने और समाज के लड़के-लड़कियों के मेल-मिलाप के लिए पारसी क्रिकेट टूर्नामेंट ”जीजी ईरानी ट्रॉफी” की शुरुआत डॉ जेजे ईरानी ने की थी. देश के पांच स्थानों पर आयोजन ने वाले इस टूर्नामेंट के शुरुआत की कहानी भी दिलचस्प है. डॉ जेजे ईरानी के पिता जीजी ईरानी क्रिकेट के काफी शौकीन थे. उनकी याद में इस टूर्नामेंट का आयोजन डॉ जेजे ईरानी ने शुरू कराया.

यह अब पारसियों को जोड़ने का एक बेहतर माध्यम बन गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 1978 में हुई थी. पहले पारसी समुदाय की पांच टीमें एक-दूसरे के घर में जाकर अकेले-अकेले मैच खेला करती थी. स्वर्गीय जीजी ईरानी उत्साही खिलाड़ी होने के साथ-साथ विभिन्न शहरों के पारसी समुदायों (युवा एवं बुजुर्ग) के बीच आपसी सौहार्द और मेलजोल को बढ़ावा देने के प्रति समर्पित थे.

इस टूर्नामेंट की शुरुआत उनकी पत्नी स्वर्गीय खोर्शेद ईरानी, पुत्री डायना आर होरमुजजी और उनके पुत्र डॉ जमशेद जे ईरानी (पूर्व एमडी, टाटा स्टील और पूर्व चेयरमैन, टाटा संस) ने की थी.

जेजे ईरानी के दान के सिक्कों से बना संग्रहालय

लौहनगरी अपनी कई विशिष्टताओं के लिए जाना जाती है, जिसमें यहां का सिक्का संग्रहालय भी शामिल है. झारखंड-बिहार में ऐसा संग्रहालय नहीं है. यह देश का इकलौता निजी सिक्का संग्रहालय है. इसकी विशेषता यह भी है कि यह दान के सिक्कों से शुरू हुआ और आज भी चल रहा है. साकची स्ट्रेट माइल रोड पर स्थित संग्रहालय का उद्घाटन टाटा स्टील के तत्कालीन सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग आफिसर) हेमंत एम. नेरुरकर ने 29 अप्रैल 2009 को किया था. संग्रहालय की परिकल्पना छह मार्च 1994 को की गई थी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola