Jamshedpur news. संताली राइटर्स एसोसिएशन की महिलाओं ने राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू को जमशेदपुर आने का निमंत्रण दिया

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. संताली राइटर्स एसोसिएशन की महिलाओं ने राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू को जमशेदपुर आने का निमंत्रण दिया

राइटर्स एसोसिएशन की ओर से जमशेदपुर में दिसंबर महीने में ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर होगा एक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

Jamshedpur news.

ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन एवं जाहेरथान कमेटी, दिशोम जाहेर करनडीह, जमशेदपुर की महिला प्रकोष्ठ की 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और ओलचिकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जमशेदपुर में दिसंबर महीने में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि यदि समय अनुकूल रहा तो वे इस समारोह में सम्मिलित होंगी. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को पूरे राष्ट्रपति भवन परिसर का भ्रमण भी कराया गया. उन्होंने जनजातीय संग्रहालय का भी अवलोकन किया. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रत्येक प्रतिनिधि को व्यक्तिगत उपहार भेंट किया. प्रतिनिधिमंडल में जोबा मुर्मू, सुचित्रा सोरेन, सरोजिनी बेसरा, ताला टुडू, सारो हांसदा, अंजलि किस्कू, स्वप्ना हेंब्रम, साल्हो सोरेन, सरस्वती हांसदा, झानो मुर्मू, सोनाली हांसदा, सुष्मिता हेंब्रम, सरस्वती टुडू शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola