ePaper

मजदूर दिवस पर शहर के सभी इंटक यूनियन निकालेंगे मोटरसाइकिल रैली : राकेश्वर पांडेय

Updated at : 29 Apr 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर शहर के सभी इंटक यूनियन निकालेंगे मोटरसाइकिल रैली : राकेश्वर पांडेय

मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दुनियाभर में 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है.

विज्ञापन

जमशेदपुर . शहर के सभी कंपनियों की इंटक यूनियनों की ओर से एक मई मजदूर दिवस के दिन मोटरसाइकल जुलूस निकलेगी. जुलूस आदित्यपुर खरकई ब्रिज से सुबह 8: 30 बजे निकलेगी. उक्त जानकारी सोमवार को गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन कार्यालय में प्रेस वार्ता कर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि जुलूस का मार्ग निर्धारित कर लिया गया है. भीषण गर्मी को देखते हुए जगह- जगह पेयजल की सुविधा रहेगी. जुलूस टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रागंण पहुंच सभा में तब्दील हो जायेगी. रैली में शहर व आस-पास के यूनियन के सदस्य भाग लेंगे. राकेश्वर पांडेय ने कहा कि जमशेदपुर शहर औद्योगिक शहर है. मजदूरों के लिए जाना जाता है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस से लेकर, अब्दुल बारी, वीजी गोपाल, माइकल जॉन जैसे महान नेताओं ने शहर के ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व किया. श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से भी इस दिन को मनाते हैं, ताकि मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत हो सके. मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दुनियाभर में एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है. प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश इंटक महामंत्री महेंद्र मिश्रा, टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह, परविंदर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता जिम्मी भास्कर आदि मौजूद थे. मोटर साइकिल जुलूस का मार्ग : आदित्यपुर खरकई पुल से बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग होते हुए बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस, फिर साकची थाना होकर साकची बसंत टॉकीज होते हुए आरडी टाटा गोलचक्कर होते हुए नीलडीह चौक, तार कंपनी होते हुए टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन आकर सभा में तब्दील हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola