Jamshedpur News : अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन 24 व 25 अप्रैल को सिलीगुड़ी में, पद्मश्री सांसद खेरवाल सोरेन को निमंत्रण

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : अंतरराष्ट्रीय संताल परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के रहने वाले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सांसद खेरवाल सोरेन से मिले.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय संताल परिषद का प्रतिनिधिमंडल पद्मश्री सांसद खेरवाल सोरेन से मिला, आने का दिया न्यौता

Jamshedpur News :

अंतरराष्ट्रीय संताल परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के रहने वाले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सांसद खेरवाल सोरेन से मिले. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 24 व 25 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग सिलीगुड़ी, विधाननगर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में आने के लिए निमंत्रण पत्र प्रदान किया.

इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, लिपि, साहित्य समेत अन्य कई मुद्दे पर विचार विमर्श भी किये. कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेंगी. सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा ही किया जायेगा. सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सखुआ अर्थात सरजोम का पौधरोपण करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola