ePaper

Indian Railways Gift: आदित्यपुरवासियों को रेलवे की बड़ी सौगात, दौड़ने लगी टाटा-हटिया मेमू ट्रेन, ये बनेगा सैटेलाइट स्टेशन

Updated at : 16 Apr 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
Tata to Hatia MEMU train starts

टाटा-हटिया मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू करने से पहले स्वागत करते सुरेशधारी

Indian Railways Gift: रेलवे ने आदित्यपुरवासियों को बड़ी सौगात दी है. आज से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से टाटा-हटिया मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हो गया. जल्द ही अन्य ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा. 15 मई तक ट्रायर रन के रूप में इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. टाटानगर स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है.

विज्ञापन

Indian Railways Gift: जमशेदपुर-टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने और शहर के दूसरे छोर पर रेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में रेलवे ने बुधवार से आदित्यपुर स्टेशन से टाटा-हटिया मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया. इसे रेलवे की दीर्घकालिक योजना के तहत टाटानगर को सैटेलाइट स्टेशन बनाने की प्रक्रिया की पहली कड़ी मानी जा रही है.

आदित्यपुरवासियों के लिए बड़ी सौगात-सुरेशधारी


बुधवार की सुबह 4:30 बजे जब ट्रेन आदित्यपुर स्टेशन से रवाना हुई, तो वहां रेलवे के वरीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे. मौके पर झारखंड चेतना मंच के संयोजक सुरेशधारी ने रेलवे अधिकारियों, ड्राइवर और गार्ड का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और कहा कि यह आदित्यपुरवासियों के लिए बड़ी सौगात है. वह उम्मीद करते हैं कि यहां से और भी ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होगा.

15 मई तक ट्रायल रन, आगे और ट्रेनों की योजना


इस मेमू ट्रेन का परिचालन 15 मई तक ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है. यदि प्रतिक्रिया सकारात्मक रही, तो इसे नियमित किया जाएगा. रेलवे द्वारा तैयार प्रस्तावों में टाटा-विशाखापत्तनम, सुवर्णरेखा एक्सप्रेस, टाटा-आसनसोल इंटरसिटी, साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा-थावे और इतवारी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को आदित्यपुर से चलाने की योजना है. डीआरएम स्तर पर सभी प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे गये हैं.

यात्रियों की ट्रेनें छूटीं, सूचना के अभाव में हंगामा


इस परिवर्तन की पूर्व सूचना न मिलने से कई यात्री टाटानगर स्टेशन पहुंच गये, जहां उन्हें बताया गया कि उनकी ट्रेन अब आदित्यपुर स्टेशन से रवाना हो चुकी है. इससे कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गयीं और सुबह-सुबह टिकट काउंटर पर हंगामे की स्थिति बन गयी. हालांकि रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया, लेकिन यात्रियों ने सूचना तंत्र की कमजोरी पर नाराजगी जतायी.

ये भी पढ़ें: One Nation One Election: एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश का होगा सर्वांगीण विकास, CUJ में बोले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola