Jamshedpur news. परिवार नियोजन कार्यक्रम को धरातल तक पहुंचाने सिविल सर्जन ने दिये कई दिशा निर्देश
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

बैठक में अगले तिमाही के लिए प्लान तैयार की गयी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
खासमहल स्थित सिविल सर्जन ऑफिस के सभागार में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल की अध्यक्षता में सभी मास्टर कोच की बैठक हुई. इस बैठक में उपस्थित सभी मास्टर कोच को परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ लोगों को कैसे मिल सकता है, उस पर चर्चा की गयी. इसके साथ ही बैठक में अगले तिमाही के लिए कोचिंग प्लान तैयार की गयी. वहीं जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए काम कर रही एनजीओ पीएसआइ इंडिया के प्रबंधक खुशबू कुमारी द्वारा पीएसआइ. इंडिया के द चैलेंज इनिशिएटिव कार्यक्रम में दी गयी. इसके साथ ही तकनीकी सहयोग के तहत परिवार नियोजन के अलावा रिपोर्टिंग एवं काउंसलिंग स्किल पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. इस कार्यशाला में मुख्य रूप से सदर हॉस्पिटल के प्रबंधक, जिला डाटा मैनेजर, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक ,डीएएम सहित अन्य विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










