साकची गोलचक्कर पर बना वाॅच टावर, सादे लिवास में भी दिखे पुलिसकर्मी, रखी नजर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रामनवमी : विसर्जन जुलूस में सुरक्षा को लेकर फोर्स तैनात, डीसी-एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया दौरा
विज्ञापन
फोटो- सूरजन – दूबे जीवरीय संवाददाता, जमशेदपुर
गुरुवार को रामनवमी विसर्जन जुलूस में पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम देखा गया. छोटे बड़े सभी अखाड़ा के साथ पुलिस बल को तैनाती थी. पुलिस बल भीड़ को व्यवस्थित करते दिखे. पुलिस बल को भीड़ में सादे लिवास में भी लगाया गया था. ताकि अगर अनहोनी हो तो बदमाशों को आसानी से पकड़ा जा सके. करीब 4000 पुलिस बल को अलग अलग जगहों पर तैनात किये गये थे. इसमें जिला पुलिस के करीब 3000 बल को ड्यूटी पर लगाया गया था. . प्रत्येक थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि उनके क्षेत्र के हर अखाड़ा के साथ पुलिस बल मौजूद रहे. संवेदनशील क्षेत्रों में रैफ के साथ जिला पुलिस बल की तैनाती की गयी है.साकची गोलचक्कर पर थी विशेष तैयारी
साकची गोलचक्कर पर जुलूस को लेकर पूरी तैयारी की गयी है. गोलचक्कर पर हर ओर से आने वाली सड़कों को बैरिकेड कर सिर्फ दो मार्ग को खुला रखा गया था. गोलचक्कर की ओर आने वाले लगभग सड़काें को बंद कर दिया गया है. साकची गोलचक्कर पर वॉच टॉवर भी बनाया गया है. सीसीआर कक्ष में क्यूआरटी बल को रेडी पोजिशन में रखा गया है. इसके अलावे मानगो में रैफ की तैनाती की गयी है. जुगसलाई थाना में भी क्यूआरटी की एक टुकड़ी को तैनात किया गया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










