बरसात में होने वाली बीमारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को दी जायेगी ट्रेनिंग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बरसात में होने वाली बीमारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को दी जायेगी ट्रेनिंग
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
बरसात में होने वाली बीमारी को रोकने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मित्रा ने जिला नोडल पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया कि बरसात में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सिविल सर्जन सभागार में 3, 5 व 10 जुलाई को जिले में कार्यरत सभी एमपीडब्ल्यू को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें तीन जुलाई को मुसाबनी, डुमरिया, पटमदा, धालभूमगढ़ व घाटशिला को मिलाकर 44 एमपीडब्ल्यू को प्रशिक्षण दिया जायेगा. वहीं पांच जुलाई को बहरागोड़ा, चाकुलिया, पोटक व जुगसलाई के 28 एमपीडब्ल्यू को ट्रेनिंग दी जायेगी. वहीं 10 जुलाई को जिले के सभी स्कूल शिक्षक को इसकी ट्रेनिंग दी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










